आरा, अगस्त 17 -- Ara News: आरा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर आरा के तपेश्वर सिंह इंदु महिला महाविद्यालय में कॉलेज के सचिव और पूर्व विधान पार्षद डॉ. अजय कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और कर्मचारी समारोह में शामिल हुए। सचिव डॉ. अजय कुमार सिंह ने महाविद्यालय के नव निर्मित बहुउद्देश्यीय भवन का उद्घाटन भी किया। बाद में कॉलेज में एनएसएस द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज की छात्राओं ने भाषण, गीत संगीत और नृत्य की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कॉलेज की प्राचार्या प्रो. सियामती राय, पूर्व प्राचार्या डॉ. सुनीता राय सहित सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ara News: वीकेएसयू में हर्...