आरा, अगस्त 17 -- Ara News: आरा। एक अनूठी पहल कर उदवंतनगर स्थित डीपीएस विद्यालय ने अपने विद्यालय के प्रत्येक कक्षा की तीन-तीन टॉपर्स बच्चियों और उनकी माँओं को सम्मानित कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। प्रत्येक छात्रा को डीपीएस की ओर से एक साइकिल दी गई। विद्यालय में इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस समारोह महात्मा गांधी की उस उक्ति से प्रेरित था जिसमें उन्होंने कहा है कि बेटा पढ़ाओगे तो एक व्यक्ति को शिक्षित करोगे लेकिन बेटी पढ़ाओगे तो भविष्य के एक पूरे परिवार को शिक्षित बनाओगे। यह भी पढ़ें- चिन्मय विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम झंडोत्तोलन समारोह इससे पूर्व कक्षा 11 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली स्नेहा राज की मां आहुति कुमारी के नेतृत्व में अन्य 17 छात्राओं की माँओं ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया। कक्षा 6 की रुचि और अंशी की ...