Ara News: आरा : जेसीबी से फूलों की बारिश कर मोकामा विधायक अनंत सिंह का शाहपुर में स्वागत
आरा, नवम्बर 6 -- Ara News: आरा। मोकामा के बाहुबली विधायक और छोटे सरकार के नाम से चर्चित अनंत सिंह का शुक्रवार की सुबह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जाने के क्रम में शाहपुर में भव्य स्वागत किया गया। शाहपुर एनएच मोड़ के समीप समाजसेवी पंकज राय और कृष्णा पांडे के नेतृत्व में उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने जोरदार स्वागत कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान स्वागत का नजारा आकर्षण का केंद्र बना रहा। विधायक के काफिले के शाहपुर पहुंचते ही जेसीबी के माध्यम से उन पर गेंदा और गुलाब के फूलों की जमकर बारिश की गई। फूलों की वर्षा के बीच समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। वहीं, आयोजकों की ओर से विधायक को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया। अचानक हुए इस भव्य स्वागत से पूरा माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। स्वागत समारोह के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.