Ara News: आरएनएस डीपीएस स्कूल में मनमोहक प्रस्तुति
आरा, अगस्त 17 -- Ara News: आरा। जीरोमाइल स्थित आरएनएस दिल्ली पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। झंडोत्तोलन के दौरान मुख्य अतिथि चेयरपर्सन धर्मेन्द्र नारायण सिंह, निदेशक धीरेन्द्र नारायण सिंह और विशिष्ट अतिथि सत्येन्द्र नारायण सिंह उपस्थित थे। शुभारंभ सुबह नौ बजे मुख्य अतिथि की ओर से राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ। इसके बाद अविष्कार और छात्र दल की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत 17 रंगारंग प्रस्तुतियां की। मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र नारायण सिंह ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Ara News: दिव्य भास्कर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.