आरा, अगस्त 20 -- Ara News: -सड़क सुरक्षा व विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल कराया गया - भूकंप में बचाव के तरीके, सीपीआर, बाढ़ से बचाव के बारे में दी जानकारी आरा,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के हित नारायण क्षत्रिय प्लस टू स्कूल के सभागार में गुरुवार को आपदा जोखिम न्यूनीकरण मुहिम के तहत आपदाओं से बचाव व प्रबंधन के लिए एनडीआरएफ की टीम की ओर से प्रशिक्षण के साथ ही आपदा से बचाव के लिए स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

एनडीआरएफ का नेतृत्व यह प्रशिक्षण नाइन बटालियन एनडीआरएफ बिहटा, पटना के इंस्पेक्टर नृपेंद्र कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल मो. फिरोज, बबलू पाल, जीतेन्द्र कुमार, डॉ एलबी सिंह व बीरेंद्र कुमार चौधरी की ओर से दिया गया। प्रशिक्षण में एनडीआरएफ की टीम की ओर से भूकंप में बचाव के तरीके, सीपीआर, बाढ़ से बचाव, शारीरिक चोटों का अ...