Ara News: आदर्श कला मां काली मंदिर में मासिक महाआरती
आरा, अक्टूबर 11 -- आरा में मासिक महाआरती का आयोजन Ara News: आरा। पूर्वी नवादा स्थित आदर्श कला मां काली मंदिर प्रांगण में रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा आरा की ओर से मासिक महाआरती का आयोजन किया गया। संगठन के सदस्यों ने बताया कि परम पूज्य सद्गुरुदेव शक्तिपुत्र जी महाराज की ओर से विश्वशांति, जनकल्याण और सामाजिक सद्भावना के उद्देश्य से 15 मार्च 1995 को संगठन का गठन किया गया था। केंद्रीय कार्यालय शहडोल, मध्य प्रदेश स्थित पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम में है, जहां 15 अप्रैल 1997 से दुर्गा चालीसा का अखंड पाठ अनवरत चल रहा है। भोजपुर शाखा में प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को महाआरती होती है। इसका उद्देश्य पूर्ण नशामुक्त, मांसाहार मुक्त और चरित्रवान समाज का निर्माण है। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सपरिवार शामिल हुए। समापन पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.