आरा, सितम्बर 27 -- Ara News: आरा, हमारे संवाददाता। आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचायुक्त ग्राम पंचायत की थीम पर रविवार को जिले की सभी पंचायतों में विकास दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों में आमजन, जनप्रतिनिधियों, महिलाओं एवं विभिन्न वर्गों के लोगों ने सक्रिय भागीदारी की। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को पंचायतवार प्रतिनियुक्त किया गया, ताकि वे संबंधित पंचायतों में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर आमजन एवं जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद करें। योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त करें और पंचायत विकास दिवस के आयोजन को और अधिक प्रभावी एवं जनोपयोगी बनाने में सहयोग करें। यह भी पढ़ें- Gaya News: पंचायत विकास दिवस पर मंगरावां पंचायत का औचक निरीक्षण पंचायत सरकार भवनों की प्रगति औ...