Ara News: आठ दिनों से डूबा डायवर्सन, 25 हजार आबादी की जिंदगी पटरी से उतरी
आरा, जुलाई 26 -- Ara News: रूद्रनगर पुल निर्माण में देरी का खामियाजा, दो के बदले 25 किमी की दूरी तय करनी पड़ रही करीब 500 एकड़ खेत जलमग्न, स्वास्थ्य, शिक्षा, बाजार और प्रशासनिक सेवाएं प्रभावित जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के शाहपुर-बनाही पथ पर रूद्रनगर में निर्माणाधीन उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का कच्चा डायवर्सन पिछले आठ दिनों से पानी में डूबा है। इस वजह से शाहपुर और बिहिया प्रखंडों के दो दर्जन से अधिक गांवों की करीब 25 हजार आबादी का सीधा संपर्क टूटा हुआ है। रोजमर्रा की जिंदगी, खेती, कारोबार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य तय समय पर पूरा हो गया होता, तो शायद यह स्थिति नहीं बनती। वहीं ग्रामीण कार्य विभाग का कहना है कि डीपीआर में तकनीकी संशोधन और लगातार बारिश के कारण कार्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.