आरा, अगस्त 21 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। बरांव ग्रिड और पीरो पीएसएस में आवश्यक मेंटेनेंस व मरम्मत कार्य के कारण आज शनिवार और रविवार को क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने, 33 केवीए यार्ड की मरम्मत, नए उपकरण लगाने और पेड़ों की छंटाई के उद्देश्य से यह शटडाउन लिया जा रहा है। विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, बरांव ग्रिड बंद रहने के कारण कटरिया और डोमन डिहरा में शनिवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। वहीं, पीरो पीएसएस के 33 केवीए यार्ड में काम के सिलसिले में शनिवार की दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी। यदि शनिवार को काम पूरा नहीं हो पाता है और फीडर की मरम्मत की जरूरत पड़ती है, तो रविवार को भी सुबह 11 बजे से शाम 4 ...