Ara News: आचार्य सुलभसागर महाराज की आरा में भव्य आगवानी
आरा, जुलाई 4 -- Ara News: आरा। आचार्य सिद्धांत सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य आचार्य सुलभ सागर जी महाराज ससंघ का धर्म नगरी आरा प्रवेश पर भव्य आगवानी जैन समाज की ओर से किया गया। आरा में चातुर्मास निमित्त पधारे गुरुदेव का नगर प्रवेश पर भव्य आगवानी का कार्यक्रम पंचमुखी हनुमान मंदिर स्टेशन रोड पर जैन समाज की ओर से किया गया। वहां से चातुर्मास स्थल के लिए आचार्य ससंघ की विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में गुरुभक्त जैन ध्वज लेकर गुरुदेव का जयकारा लगाते हुए करमन टोला, बड़ी मठिया, महादेवा रोड, धर्मन चौक, गोपाली चौक होते हुए जेल रोड स्थित दिगंबर जैन चंद्रप्रभु मंदिर पहुंचे। मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन ने बताया कि आचार्य संघ चंद्रप्रभु मंदिर पहुंचने पर भक्तों की ओर से 11 उत्कृष्ठ द्रव्यों से पाद प्रक्षालन, पुष्पवृष्टि, मंगल आरती, भजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.