आरा, अक्टूबर 24 -- Ara News: - सड़क परियोजनाओं का काम जल्द पूरा करने के आदेश - डीएम- एसपी ने कलेक्ट्रेट में की संयुक्त बैठक आरा, हमारे संवाददाता। आगामी पर्व- त्योहारों में सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने को विशेष अभियान चलेगा। इसे लेकर डीएम मनेश कुमार मीणा व एसपी अवधेश दीक्षित की ओर से संयुक्त बैठक की गई। इस दौरान जिले में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क चौड़ीकरण से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति, यातायात जाम तथा अतिक्रमण की समस्याओं को लेकर समीक्षा की गई। बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, अन्य संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं जिला खनन पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जीरो माइल से असनी, असनी से बामपाली बाइपास, आरा-सासा...