Ara News: आईक्यूएसी की बैठक में गीधा गांव को गोद लेने का निर्णय
आरा, सितम्बर 3 -- Ara News: -शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सर्वांगीण विकास के लिए महाविद्यालय करेगा पहल आरा,निज प्रतिनिधि। धरीक्षण सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, कुल्हड़िया के परिसर में गुरुवार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की बैठक की गई। अध्यक्षता महाविद्यालय के सचिव सिद्धनाथ सिंह ने की। बैठक में महाविद्यालय के प्राध्यापक, पदाधिकारी एवं प्रबंध समिति के सदस्य शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य शिक्षण संस्थान की सामाजिक जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाते हुए समाज को शिक्षित, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने पर विचार-विमर्श करना था। इस दौरान कोईलवर प्रखंड के गीधा गांव को गोद लेकर उसके सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने पर सर्वसम्मति से सहमति बनी। सचिव सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि गीधा गांव के शैक्षिक, नैतिक और आर्थिक विकास के लिए महाविद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.