Ara News: असहाय बच्चों के बीच वस्त्र वितरित
आरा, अगस्त 29 -- Ara News: आरा। शहर के गांधी नगर कतीरा निवासी व पूर्व सीनेटर अजय कुमार तिवारी मुनमुन के इकलौते पुत्र मास्टर आदित्य तिवारी उर्फ बमजी के जन्म दिवस पर स्टेशन रोड सहित अन्य जगहों पर असहाय लोगों और बच्चों के बीच भोजन वितरित किया गया। अजय कुमार तिवारी ने कहा कि आज आदित्य का जन्मदिन है, लेकिन वह अब इस दुनिया में नहीं है। इसके बाबजूद जन्मदिन पर भगवान शिव जी के मंदिर में विद्वान ब्राह्मणों की ओर से सत्यनारायण भगवान की कथा करायी गयी। कथा समाप्ति पर गरीब बच्चों में कपड़ा भी बांटा गया। प्रवीण कुमार तिवारी ने कहा कि मास्टर आदित्य तिवारी उर्फ बम जी आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और उनके अच्छे कार्य हमेशा जीवित रहेंगे। मौके पर डॉ आर कृष्णा, शशि कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.