आरा, अक्टूबर 18 -- आरा में दुर्गा पूजा के भव्य पंडाल Ara News: जिले भर के भव्य पंडालों में आकर्षक सजावट, पुलिस अलर्ट और ट्रैफिक रूट तय, मेले में खरीदारी और रील का क्रेज देश के अलावा विदेशी मंदिरों की तर्ज पर बने पंडालों में उमड़ी भीड़ कोलकाता से लेकर सिंगापुर तक की झलक, जगन्नाथपुरी, बौद्ध मंदिर और विक्टोरिया पैलेस के मॉडल ने खींचा ध्यान, देर रात तक दर्शन को लगी रही कतार आरा, निज प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर आरा शहर समेत भोजपुर जिले के विभिन्न पूजा पंडालों में माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पूजा-अर्चना और दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर बने भव्य पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इस बार विभिन्न पूजा समितियों ने द...