Ara News: अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों पर केस, 2.5 लाख जुर्माना
आरा, जुलाई 23 -- Ara News: -जिले के चांदी और नगर थाना इलाकों में जब्त किये गये दोनों ट्रैक्टर आरा, एक संवाददाता। भोजपुर में बालू की अवैध ढुलाई पर खनन विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है। खनन पदाधिकारी के अनुसार चांदी थाना इलाके में एक ट्रैक्टर को बिना चालान के बालू लदे पकड़ा गया।
अवैध बालू की ढुलाई वहीं आरा शहर के नगर थाना इलाके में भी एक ट्रैक्टर पर बिना चालान के अवैध बालू की ढुलाई करते पकड़ा गया। दोनों ट्रैक्टरों को जब्त करने के साथ संबंधित थानों में केस दर्ज करते हुए करीब ढाई लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। बता दें कि जिले में डीएम और एसपी के निर्देश पर बालू के अवैध खनन, ढुलाई और भंडारण पर प्रशासन की ओर से सख्ती बरती जा रही है, फिर भी बालू माफिया अपनी करतुत में कामयाब हो जा रहे हैं।
गति और नियमों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.