आरा, सितम्बर 2 -- Ara News: बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को पूर्व प्रधानाध्यापक कामेश्वर कुमार सिंह के अवकाश ग्रहण करने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि कामेश्वर कुमार सिंह ने लंबे समय तक विद्यालय में अपनी सेवाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दिया। अध्यक्षता वरीय अवकाशप्राप्त शिक्षक सह डीडीओ निर्मल कुमार सिंह ने की। संचालन धर्मपाल सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की प्रभारी प्रधान शिक्षिका नेहा कुमारी ने किया। समारोह में अनिल सिंह, श्यामनाथ सिंह, नलिनी कांत त्रिपाठी, जितेंद्र पाठक, राणा शक्ति, कृष्ण कुमार, विकास कुमार सिंह, मंजू कुमारी, कुंती कुमारी, नीतू कुमारी, धीरेन्द्र कुमार सिंह, मनोज कुमार, शिवमणि उप...