Ara News: अभिराज के बीच शिक्षा की लौ जलाएंगे द डीपीएस के निदेशक अखिलेश
आरा, जुलाई 10 -- Ara News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके द डिवाइन पब्लिक स्कूल बिक्रमगंज के चेयरमैन अखिलेश कुमार ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने धारूपुर निवासी आठ वर्षीय अभिराज तिवारी को अपनाकर उसके जीवन में शिक्षा और उम्मीद की नई रोशनी जला दी है। अभिराज स्वर्गीय मुक्तिनारायण तिवारी और स्वर्गीय गुंजा देवी के इकलौते पुत्र हैं।
परिवार की दु:खद कहानी वर्ष 2020 में किडनी खराब होने के कारण उनके पिता का निधन हो गया। पिता के निधन के बाद परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। मानसिक आघात के चलते माता का संतुलन भी बिगड़ गया और लगभग 10 माह बाद वर्ष 2021 में उनका भी निधन हो गया। कम उम्र में ही माता-पिता का साया सिर से उठ जाने के बाद अभिराज का भविष्य अनिश्चितता के दौर में पहुंच गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.