आरा, अक्टूबर 29 -- Ara News: रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड में वारंट मिलने के बाद छापेमारी तेज उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव निवासी अभियुक्त के घर से मिली बाइक हत्या के दस अभियुक्तों के खिलाफ मंगलवार को ही कोर्ट से मिला था वारंट आरा/उदवंतनगर। हिन्दुस्तान संवाददाता शहर के नवादा थाना क्षेत्र के कनकपुरी मोहल्ला निवासी क्षत्रिय कल्याण संगठन के अध्यक्ष सह रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड में फरार अभियुक्तों के खिलाफ वारंट मिलते ही पुलिस की ओर से छापेमारी तेज कर दी गयी है। इसके तहत पुलिस की ओर से बुधवार की रात फरार चल रहे सभी दस आरोपितों के घरों पर छापेमारी की गयी। यह भी पढ़ें- Ara News: संतोष और चांदनी सिंह सहित दस अभियुक्तों पर वारंट, अब कुर्की की तैयारी हालांकि छापेमारी के दौरान कोई आरोपित तो पकड़ में नही...