Ara News: अपहरण कांड का अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता बरामद
आरा, अक्टूबर 28 -- Ara News: शाहपुर, निसं। करनामेपुर पुलिस ने अपहरण कांड के अभियुक्त को अपहृता के साथ गिरफ्तार कर लिया। करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ करनामेपुर थाना कांड संख्या 76/26 के अभियुक्त कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धमार गांव के देव कृष्ण सिंह का पुत्र बताया जाता है। साथ ही पुलिस ने अपहृत नाबालिक लड़की को बरामद कर लिया। पुलिस ने लड़की को धारा 164 के बयान के लिए न्यायालय भेज दिया। मारपीट कांड का अभियुक्त गिरफ्तार शाहपुर। शाहपुर पुलिस ने मारपीट कांड के अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने कुंडेश्वर गांव के रैमन राम एवं श्याम बिहारी राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.