आरा, सितम्बर 27 -- Ara News: आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में अपराध नियंत्रण के साथ आम जन में सुरक्षा सुदृढ़ करने को लेकर पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देश पर सभी थानों में रविवार को गुंडा परेड आयोजित की गई। उस दौरान विभिन्न थानों में 224 संदिग्ध अपराधियों ने हाजिरी लगाई। उस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उनकी गतिविधियों की जानकारी दी। कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सभी को आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गयी। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित की ओर से प्रेस बयान जारी कर जानकारी दी गयी। प्रेस बयान में बताया गया है कि गुंडा परेड का आयोजन आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त एवं संदिग्ध असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखते हुए अपराध नियंत्रण स्थापित करते तथा आम जन में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है। उन्होंने बताया कि अपरा...