आरा, नवम्बर 3 -- Ara News: आरा, संवाददाता। अधिवक्ता उमेश कुमार सिंह के निधन पर मंगलवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सिविल कोर्ट परिसर स्थित अधिवक्ता हॉल में शोक सभा की गई। संचालन महासचिव मनमोहन ओझा ने किया। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों सेअपने को अलग रखा। वहीं दूसरी ओर प्रधान जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा की गई। इसमें स्व सिंह के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोक सभा में न्यायिक पदाधिकारी, पीपी राणा प्रताप सिंह, जीपी रामधनी भारती, अधिवक्ता रामसुरेश सिंह, बिहार बार काउंसिल सदस्य पन्नग त्रिपाठी, अधिवक्ता सरदार वीरेन्द्र कुमार सिंह, अमृत आनन्द, सुनील कुमार सिंह व बार एसोसिएशन के पदाधिकारी समेत कई लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिय...