आरा, जुलाई 17 -- Ara News: आरा। अधिवक्ता वीरेन्द्र सिंह का निधन होने पर शुक्रवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सिविल कोर्ट परिसर स्थित अधिवक्ता हॉल में शोक सभा की गई। संचालन महासचिव मनमोहन ओझा ने किया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से अपने को अलग रखा। दूसरी ओर प्रधान जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम मिश्र की अध्यक्षता में शोकसभा की गई। शोक सभा में न्यायिक पदाधिकारी पदाधिकारी, पीपी राणा प्रताप सिंह, जीपी रामधनी भारती, पूर्व पीपी नागेश्वर दुबे, अधिवक्ता रामसुरेश सिंह, बिहार बार काउंसिल सदस्य पन्नग त्रिपाठी, सरदार वीरेन्द्र कुमार सिंह, विष्णुधर पांडेय, बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गोरखनाथ मिश्रा, ददन प्रसाद श्रीवास्तव समेत कई लोग शामिल थे। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: वरिष्ठ अधिवक्ता राजबहादुर यादव क...