आरा, अक्टूबर 5 -- Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि। शहर के पकड़ी स्थित अमीरचंद कोठी में चल रहे सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यह भी पढ़ें- Ara News: भगवान अपने भक्तों से करते हैं अतिशय प्रेम : आचार्य जितेंद्रकथा का विषय तिरुपति बालाजी से पधारे कथा व्यास परम श्रद्धेय आचार्य जितेंद्र जी महाराज ने भरत चरित पर विस्तार से प्रकाश डाला और बताया कि भरत के नाम पर ही भारत देश का नाम कैसे पड़ा। कथा के दौरान आचार्य श्री जितेंद्र लाल जी महाराज ने कहा कि भगवान ब्राह्मणों के मुख में वास करते हैं। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। उन्होंने कहा कि परमात्मा को याद करने के लिए हमें रोज कुछ समय निकालना चाहिए, ताकि हमारे अंदर स्वच्छ विचारों का उदय हो सके। ...