Ara News: अतिक्रमण हटाने के दौरान बाधित रहेगी शहर में बिजली
आरा, अगस्त 12 -- Ara News: आरा। शहर में 12 से 14 अगस्त तक जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाए जाने के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। इस दौरान शहर के सपना सिनेमा मोड़ से शिवगंज, बड़ी मठिया, महावीर टोला और शहीद भवन चौक होते हुए रमना मैदान चौक तक और शहीद भवन चौक से टाउन थाना तक बिजली बाधित रह सकती है। शहर के प्रभावित फीडरों में पूर्वी गुमटी पीएसएस से निर्गत आनंद नगर फीडर, शिवगंज फीडर, गोपाली चौक फीडर और पुरानी पुलिस लाइन जीआईएस से निर्गत टाउन थाना फीडर व रमना फीडर के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को असुविधा हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.