आरा, अक्टूबर 4 -- Ara News: आरा, हि.सं। भोजपुर के गड़हनी थाने की पुलिस ने अगिआंव गांव में जुए के अड्डे पर छापेमारी कर तीन दांव लगाए बैठे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें अगिआंव गांव निवासी स्व. राम भगत सिंह के पुत्र भानु प्रताप सिंह, आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव निवासी अजय सिंह के पुत्र अमन कुमार सिंह और चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी निवासी रामेश्वर प्रसाद के पुत्र राकेश कुमार गुप्ता शामिल हैं। इनके पास से ताश की तीन गड्डी, 29,850 रुपये नगद और तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से रविवार को यह जानकारी दी गयी है। बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देश पर अवैध जुआ और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में शनिवार की शाम गड़हनी थाने की पुलिस को सूचना मिली कि अगिआं...