आरा, जुलाई 15 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र अगिआंव बाजार थाने में नए थानाध्यक्ष की तैनाती कर दी गई है। पूर्व थानाध्यक्ष शैलेश कुमार के स्थानांतरण के बाद नवनियुक्त थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बुधवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही नए थानाध्यक्ष ने थाने के सभी पुलिसकर्मियों और स्थानीय अधिकारियों से मुलाकात कर शिष्टाचार परिचय प्राप्त किया। उन्होंने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और अपराध पर लगाम लगाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा ताकि आम लोगों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो सके। पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर भयमुक्त वातावरण का निर्माण किया जाएगा। उन...