आरा, जुलाई 13 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। सहार प्रखंड के अंधारी गांव में किसानों की सिंचाई और लघु उद्योग की जरूरतों को देखते हुए बिजली विस्तार की मांग स्थानीय लोगों की ओर से उठाई गई है। गांव के पश्चिम स्थित अस्पताल से इमादपुर जाने वाली एसएच-81 सड़क के किनारे बिजली के खंभे और तार लगाकर नियमित बिजली आपूर्ति शुरू करने की मांग तेज हो गई है।

बिजली विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता एवं तरारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र पाठक ने बिजली विभाग के अधिकारियों, बीडीओ और विभाग के वरीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जनहित शिकायत दर्ज कराई है। लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में बिजली लाइन नहीं होने के कारण किसानों को खेतों तक अस्थायी और जोखिम भरे तरीके से बिजली पहुंचानी पड़ती है, जिससे हमेशा दुर्घटना ...