Ara News: अंतिम सोमवारी को लेकर मुस्तैद रही पुलिस
आरा, अगस्त 24 -- Ara News: आरा। सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर शहर सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ती भीड़ और विधि-व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देश पर सभी प्रमुख मंदिरों एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार निगरानी एवं गश्ती की जा रही थी। भीड़ को नियंत्रित करने से लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम आवागमन एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गयीं। इसके साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा श्रद्धालुओं से यह अपील की गई की सभी श्रद्धालु शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा अर्चना कर विधि-व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करें। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.