Ara News: अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
आरा, अगस्त 13 -- Ara News: आरा। मुफस्सिल थाने की पुलिस ने छह बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलघाट बलुआ गांव निवासी शिवपूजन सिंह का पुत्र अशोक कुमार है। उसे उसके घर से बुधवार की रात गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके घर से छह बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है। थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव के अनुसार सूचना मिली थी कि बेलघाट बलुआ गांव निवासी अशोक कुमार अपने घर में अंग्रेजी शराब की खरीद-बिक्री करते हैं। इस सूचना के आधार पर उनके घर पर छापेमारी की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.