आरा, नवम्बर 9 -- Ara News: अगिआंव। अजीमाबाद थाना पुलिस ने रविवार को नोनउर पुल के नजदीक से एक बाइक सवार युवक के पास से तीन सौ 75 एमएल की सात बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर उसकी बाइक जब्त कर ली गई। वह सहार थाना क्षेत्र के नोनउर गंज का रहने वाला प्रकाश कुमार है। बाइक के विषय में पुलिस जांच कर रही है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...