नई दिल्ली, मार्च 30 -- अप्रैल 2026 में हिंदू धर्म के दो महत्वपूर्ण एकादशी व्रत मनाए जाएंगे - वरुथिनी एकादशी और मोहिनी एकादशी। ये दोनों व्रत वैशाख मास में आ रहे हैं, जो भगवान विष्णु को विशेष प्रिय है। स्कंद पुराण के अनुसार, वैशाख मास की एकादशियों का व्रत करने से पापों का नाश होता है, मोह से मुक्ति मिलती है और अक्षय पुण्य प्राप्त होता है। इन व्रतों से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।वरुथिनी एकादशी 2026 तिथि और मुहूर्त वैशाख कृष्ण पक्ष की वरुथिनी एकादशी 13 अप्रैल 2026, सोमवार को मनाई जाएगी। द्रिक पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 13 अप्रैल 2026 को रात 1:17 बजे शुरू होगी और 14 अप्रैल 2026 को रात 1:08 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर व्रत 13 अप्रैल 2026, सोमवार को रखा जाएगा। इस व्रत का पारण 14 अप्रैल 2026 को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.