नई दिल्ली, मार्च 28 -- People Born In April: जन्म की तारीख हर किसी के लिए खास होती है। ये वो खास तारीख है जिसका इंतजार हमें और हमारे अपनों को हमेशा ही होता है। वहीं जन्म वाला महीना भी कई मायनों में खास हो जाता है। अंकशास्त्र और ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से जन्म की तारीख के साथ-साथ जन्म वाला महीना हमारी जिंदगी पर अपना असर डालती हैं। कुछ ही दिन में अप्रैल का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में जानेंगे कि आखिर इस महीने में जन्म लेने वाले लोग कैसे होते हैं। बता दें कि जन्म का महीना हमारी पर्सनैलिटी से लेकर हमारी सोच और स्वभाव पर गहरा असर डालता है। तो आइए जानते हैं कि आखिर अप्रैल के महीने में जन्म लेने वाले लोग कैसे होते हैं? साथ ही जानेंगे इनकी कमियों के भी बारे में।बोल्ड और कॉन्फिडेंट अप्रैल के महीने में जन्मे लोग स्वभाव से बोल्ड और कॉन्फिडेंट ह...