Apple Watch ने बचा ली अचानक बेहोश हुए शख्स की जान, बहुत काम का है यह SOS फीचर
नई दिल्ली, जुलाई 30 -- अमेरिका में हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने एक बार फिर स्मार्टवॉच की जरूरत पर चर्चा छेड़ दी। ओहायो के रहने वाले मोहम्मद इस्लाम अचानक अपने घर के बाहर बेहोश होकर गिर पड़े। उनकी कलाई में बंधी Apple Watch ने गिरने का पता लगाया और जब करीब एक मिनट तक उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उसने अपने आप इमरजेंसी सर्विस को कॉल कर दिया। कुछ ही मिनटों में मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गई और अस्पताल में जांच के दौरान उनके फेफड़ों में खून के थक्के (Blood Clots) पाए गए। डॉक्टरों का कहना था कि समय पर इलाज नहीं मिलता तो उनकी जान भी जा सकती थी। सामने आई इस घटना के बाद कई यूजर्स जानना चाहते हैं कि यह फीचर कैसे काम करता है और भारत में भी मिल रहा है या नहीं। Apple Watch का Fall Detection और Emergency SOS फीचर भारत में भी उपलब्ध है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.