नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- Apple MacBook Pro (2026) को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी का नया लैपटॉप M6 चिप, OLED डिस्प्ले और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आया है। इसे खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जिन्हें वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक्स डिजाइनिंग, प्रोग्रामिंग और दूसरे प्रोफेशनल कामों के लिए पावरफुल लैपटॉप चाहिए। इसकी शुरुआती कीमत 2,39,900 रुपये है और इसकी सेल 6 नवंबर से शुरू होगी।इतनी है MacBook Pro (2026) की कीमत भारत में Apple MacBook Pro (2026) के बेस मॉडल की कीमत 2,39,900 रुपये रखी गई है। इसमें 16GB यूनिफाइड मेमोरी और 1TB SSD स्टोरेज मिलता है। ग्राहक ज्यादा मेमोरी और स्टोरेज वाले विकल्प भी चुन सकते हैं। 24GB मेमोरी के लिए 24,000 रुपये और 32GB मेमोरी के लिए 48,000 रुपये एक्सट्रा खर्च करने होंगे। यह भी पढ़ें- Apple iMac (2026) ल...