नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- Apple Smart Home Hub: ऐप्पल काफी समय से एक स्मार्ट होम हब पर काम कर रहा है और एक नई रिपोर्ट से पता चलता है कि अमेरिका की यह टेक कंपनी जल्द ही इस डिवाइस को लॉन्च कर सकती है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार, ऐप्पल का आने वाला होम डिवाइस 13 अक्टूबर को आ सकता है और उम्मीद है कि इसका डिजाइन मशहूर iMac G4 से इंस्पायर्ड होगा। इस स्मार्ट होम हब में 6-इंच की चौकोर डिस्प्ले होने की उम्मीद है और यह दो वर्जन में उपलब्ध हो सकता है। स्टैंडर्ड मॉडल को टेबल पर रखने के लिए डिजाइन किया जाएगा, जबकि दूसरे वर्जन को सीधे दीवार पर लगाया जा सकेगा। कहा जाता है कि टेबलटॉप मॉडल में गोल किनारों और काले बेजल के साथ पतला डिस्प्ले है। स्क्रीन एक गोल मेटल बेस के ऊपर लगी होगी, जो एक मेटल आर्म के माध्यम से जुड़ी होगी। मैकरुमर्स की रिपोर्ट के अन...