नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- Apple एक फीचर के कारण विवाद में फंस गया है। खबरों के अनुसार, अमेरिका की स्टार्टअप कंपनी GG टेक्नोलॉजीज ने बॉम्बे हाई कोर्ट में ऐप्पल के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। उनका आरोप है कि ऐप्पल का 'नेमड्रॉप' (NameDrop) फीचर उनके भारतीय पेटेंट का उल्लंघन करता है। स्टार्टअप का आरोप है कि ऐप्पल ने उनके पेटेंट की चोरी की है और अब वे हर्जाने की मांग कर रहे हैं और अदालत से ऐप्पल डिवाइस की बिक्री पर रोक लगाने की अपील भी कर रहे हैं। क्या है पूरा मामला चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...ऐप्पल से मांगा 1500 करोड़ का हर्जाना टेकक्रंच की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी स्टार्टअप कंपनी GG टेक्नोलॉजीज ने भारत में ऐप्पल पर मुकदमा किया है, जिसमें दावा किया गया है कि आईफोन का 'नेमड्रॉप' फीचर उनके पेटेंट की चोरी है। रिपोर्ट के अनुसार, 'स्टे-टच' ...