नई दिल्ली, जुलाई 28 -- दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों की रेस में एक बार फिर Apple ने बाजी मार ली है। iPhone बनाने वाली कंपनी ने Nvidia को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे मूल्यवान (Most Valuable) कंपनी का ताज फिर से अपने नाम कर लिया है। दिलचस्प बात यह है कि जहां दूसरी बड़ी टेक कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर अरबों डॉलर खर्च कर रही हैं, वहीं Apple की संतुलित और कम खर्च वाली रणनीति निवेशकों को काफी पसंद आ रही है। रिकॉर्ड हाई पर Apple के शेयर सोमवार को Apple के शेयर 1.17% बढ़कर रिकॉर्ड 336.91 डॉलर पर बंद हुए। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप करीब 4.94 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया। दूसरी ओर AI चिप बनाने वाली दिग्गज कंपनी Nvidia के शेयर लगभग 5% गिर गए, जिससे उसका मार्केट कैप घटकर करीब 4.75 ट्रिलियन डॉलर रह गया। इसी वजह से Apple फिर से नंबर-...