Apple ने इस iPhone को बना दिया Obsolete, जानें क्या है इसका मतलब
नई दिल्ली, अगस्त 21 -- कैलिफोर्निया की टेक कंपनी Apple के सबसे लोकप्रिय और डिजाइन के मामले में गेमचेंजर माने जाने वाले iPhone X का सफर अब आधिकारिक तौर पर एक नए पड़ाव पर पहुंच गया है। कंपनी ने इस मॉडल को अपनी obsolete products सूची में शामिल कर दिया है। इसका सीधा मतलब यह है कि iPhone X यूजर्स को अब Apple और उसके ऑफीशियल सर्विस प्रोवाइडर्स से हार्डवेयर सर्विस और ओरिजिनल पार्ट्स मिलने की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। iPhone X को साल 2017 में लॉन्च किया गया था और यह Apple के लिए बेहद खास डिवाइस था। इसे iPhone की 10वीं वर्षगांठ के मौके पर पेश किया गया था। इस फोन ने Apple के डिजाइन को पूरी तरह बदल दिया था। यही वह मॉडल था, जिसमें कंपनी ने पहली बार होम बटन हटाकर एज-टू-एज डिस्प्ले, Face ID और स्क्रीन के ऊपर बड़ा नॉच दिया था। बाद के कई iPhone मॉडल्स में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.