Apple के फोल्डेबल iPhone की स्क्रीन टूटी तो मिलेगा दूसरा फोन? कंपनी ने बताया तरीका
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद से ही इस फोन की इनर स्क्रीन में दरारें आने और डिस्प्ले खराब होने की शिकायतें सामने आने लगी हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने फोन की स्क्रीन पर क्रैक और लाइनें दिखाई हैं। खास बात यह है कि कई शिकायतों में स्क्रीन के उसी हिस्से में खराबी नजर आई है, जहां से फोन मुड़ता है। इस मामले पर अब Apple ने भी प्रतिक्रिया दी है। कंपनी का कहना है कि iPhone Duo की इनर डिस्प्ले से जुड़ी समस्या कुछ डिवाइस में देखने को मिली है। प्रभावित यूजर्स को AppleCare से संपर्क करने की सलाह दी गई है, ताकि रिप्लेसमेंट के बारे में मदद मिल सके। कंपनी के मुताबिक, जिन ग्राहकों के फोन की डिस्प्ले में खराबी आ रही है, वे रिप्लेसमेंट (दूसरे फोन) के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.