नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- Apple की आगामी iPhone 18 Pro सीरीज नए रंगों में आ सकती है। अब नए लीक में फोन के शुरुआती रेंडर भी सामने आ गए हैं, जिससे फोन के डिज़ाइन की भी पहली झलक मिलती है। iPhone सीरीज हमेशा अपने प्रीमियम डिजाइन और लिमिटेड लेकिन क्लासी कलर ऑप्शन के लिए जानी जाती है, लेकिन इस बार Apple कुछ अलग करने की तैयारी में नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस बार Black कलर को हटाकर नए और यूनिक कलर ऑप्शन पेश कर सकती है। इस लीक के बाद टेक दुनिया में काफी चर्चा शुरू हो गई है, क्योंकि Apple का यह कदम उसके डिजाइन स्ट्रेटेजी में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इसके अलावा, iPhone 18 Pro Max में सिर्फ कलर ही नहीं बल्कि परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी में भी बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। iPhone 18 Pro Max में इस बार मिल सकते हैं ये नए कलर लीक रि...