APO रहते रिटायर हुए राजस्थान के IPS किशन सहाय; सोशल मीडिया के ज़रिए मांगा किराए का मकान
जयपुर, अगस्त 1 -- राजस्थान पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी किशन सहाय मीणा एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि इस बार वजह कोई प्रशासनिक फैसला या विवादित बयान नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर किया गया उनका एक साधारण-सा पोस्ट है। राजस्थान पुलिस में महानिरीक्षक (IG) के पद तक पहुंचे किशन सहाय 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। रिटायरमेंट से ठीक दो दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर जयपुर के जगतपुरा इलाके में किराए के मकान की जरूरत बताते हुए पोस्ट किया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। उनके इस पोस्ट पर सैकड़ों लोगों ने प्रतिक्रिया दी। किसी ने उनकी सादगी और ईमानदारी की तारीफ की तो किसी ने सवाल भी उठाए। देखते ही देखते यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।जगतपुरा में मांगा तीन कमरों का मकान आईपीएस किशन सहाय मीणा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.