नई दिल्ली, मई 12 -- हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा एकादशी या अचला एकादशी कहा जाता है। साल 2026 में यह व्रत 13 मई 2026, बुधवार को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और उन्हें प्रिय भोग लगाने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं। मान्यता है कि अपरा एकादशी पर सही विधि से पूजा करने से विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं, संतान सुख मिलता है और जीवन की अन्य परेशानियां भी कम होने लगती हैं।अपरा एकादशी का महत्व अपरा एकादशी को विष्णु भक्ति का विशेष पर्व माना जाता है। इस दिन व्रत रखने और विष्णु जी की पूजा करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। शास्त्रों में कहा गया है कि इस एकादशी पर किए गए उपाय जल्दी फल देते हैं, खासकर विवाह और संतान संबंधी समस्याओं ...