नई दिल्ली, मार्च 3 -- अनुपमा सीरियल के आज 3 मार्च 2026 के एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा और उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। प्रार्थना के बच्चे की डिलीवरी के बाद वसुंधरा कोठारी ने अनुपमा से साफ कहा था कि बच्चे का जन्मदिन भले ही आपसे मेल खाता हो, लेकिन इसकी तकदीर आप जैसी नहीं होनी चाहिए। सीरियल की कहानी में एक बड़ा मोड़ तब आएगा जब प्रार्थना अचानक छत से नीचे गिर जाएगी। यह मंजर देखकर अनुपमा की रूह कांप जाएगी। वह प्रार्थना और नन्ही बच्ची की जान बचाने के लिए भागेगी। इस हादसे के बाद पूरे घर में अफरा-तफरी मच जाएगी और शाह व कोठारी परिवार के बीच का पुराना तनाव एक बार फिर से उभर आएगा।बच्चे के लिए शुभ नहीं है अनुपमा का साया? प्रार्थना के गिरने के बाद वसुंधरा का डर और ज्यादा बढ़ जाएगा। वह अपने डर और चिंता के चलते किस्मत को कोसना शुरू कर देगी। इसी बीच पंडित जी एक ...