नई दिल्ली, जनवरी 21 -- Anupamaa 21 January 2026 Promo: अनुपमा, पूर्वी छाया चॉल के लोगों से एक और वादा करेगी। जी हां, 21 जनवरी के दिन आए नए प्रोमो के मुताबिक, जब अनुपमा, रजनी से बात करने के बाद अपने घर जाएगी तब पूर्वी छाया चॉल के लोग अनुपमा को चॉल में घुसने नहीं देंगे। वे अनुपमा का सामान बाहर फेकेंगे और कहेंगे, 'खबरदार जो हमारी चॉल में पैर रखने की कोशिश की तो। अपना सामान उठाओ और निकलो यहां से।'चॉल वालों से भिड़ेंगी सरिता ताई सिर्फ सामान ही नहीं, कुछ लोग तो अनुपमा पर पत्थर तक फेंकने की कोशिश करेंगे। हालांकि, सरिता ताई और जस्सी बीच में आकर उन्हें रोक लेंगी। अनुपमा की वजह से सरिता ताई और जस्सी, चॉल वालों से भिड़ जाएंगी। ऐसे में अनुपमा उन्हें रोकेगी। अनुपमा चॉल वालों से वादा करेगी। वह कहेगी, 'जब तक आप लोगों को आपके घर नहीं दिलवा देती तब तक मैं ...