नई दिल्ली, जून 16 -- Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि मुकाबले का आगाज हो चुका है। अनुपमा की टीम फाइनली कुकिंग कॉम्पटिशन के लिए सिलेक्ट हो चुकी है, यह खबर जब गौतम गांधी को मिलेगी तो बिना देर किए वो प्रेम को यह 'बैड न्यूज' सुनाएगा। यह सुनते ही प्रेम के पांव तले जमीन खिसक जाएगा। वह हक्का-बक्का रह जाएगा और डर के मारे कांपने लगेगा। प्रेम के मन में पहला ही ख्याल यह आएगा कि आखिर यह हुआ कैसे, जब उसने अनुपमा का फॉर्म खुद चोरी करके जला दिया था। डर के मारे निढाल हो चुका प्रेम कुर्सी पर बैठ जाएगा।डर के पारे प्रेम की सिट्टी-पिट्टी गुम बजाए यह समझे कि आखिर प्रेम इतना डरा हुआ क्यों है, श्रुति हमेशा की तरह उसे दुश्मन और कॉम्पटिशन वाला राग सुनाना शुरू कर देगी। गौतम...