नई दिल्ली, मार्च 7 -- टीवी सीरियल अनुपमा का आज रात का एपिसोड किसी धमाके से कम नहीं होने वाला है। एक तरफ जहां इस सवाल का जवाब मिलेगा कि प्रेम और प्रेरणा का सच सामने आने के बाद राही क्या करेगी वहीं दूसरी तरफ अनुपमा की जिंदगी में एक ऐसा भूचाल आने वाला है, जिसके बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाएगी। रिश्तों की कड़वाहट और एक खौफनाक एक्सीडेंट जैसे कई ट्विस्ट आज के एपिसोड में आपको देखने को मिलने वाले हैं।प्रेरणा को घर से निकाल बाहर करेगी अनु सीरियल के आज 7 मार्च के एपिसोड में अनुपमा, प्रेरणा से दिल्ली के सच के बारे में सवाल करेगी। प्रेरणा जब प्रेम के प्रति अपने इमोशन्स खुलकर बताएगी तो अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। अनुपमा उसे खरी-खोटी सुनाते हुए कहेगी कि किसी दूसरे औरत के पति पर नजर डालना सरासर गलत है। प्रेरणा इसे 'मॉडर्न वर्ल्ड' की बात कहकर ...