नई दिल्ली, मार्च 28 -- अनुपमा सीरियल के आज रात के एपिसोड में आप देखेंगे कि बंकु जिद पर अड़ जाएगा। वह कहेगा कि अगर अनुपमा घर छोड़ेगी, तो वह भी उसके साथ जाएगा। दिग्विजय गुस्से में बंकु को भी जाने को कह देगा। अनुपमा सिचुएशन कंट्रोल करेगी और बंकु को समझाएगी कि वो दिग्विजय को मजबूर नहीं कर सकते। वह भारी मन से जया को अपना सामान और तुलसी का पौधा पैक करने को कहेगी। जब अनुपमा और जया निकलने लगती हैं, तब दिग्विजय का दिल पिघल जाता है और वह उन्हें रोक लेता है। यह एक इमोशनल मोमेंट होगा, जिसमें अनुपमा और बंकु समेत संभावना है कि दर्शकों के भी आंसू झलक पड़ेंगे।वसुंधरा के खिलाफ खड़ी होगी ख्याति दूसरी तरफ कोठारी मेंशन में भी भारी ड्रामा होने वाला है। वसुंधरा को लगेगा कि माही को उसके खिलाफ अनुपमा ने भड़काया है। अनिल और ख्याति माही का सपोर्ट करेगे और वसुंधरा स...