नई दिल्ली, जून 28 -- Anupamaa 28 June 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल के रविवार के एपिसोड की शुरुआत मेहंदी सेलिब्रेशन के साथ होगी। जहां दोनों परिवार मेहंदी की रस्म को सेलिब्रेट कर रहे होंगे, तो वहीं दूसरी तरफ गौतम अपनी प्लानिंग को अंजाम देने में लगा होगा। अनुपमा किचन में काम करने के दौरान दिग्विजय को बताएगी कि उसे शक है कि गौतम जरूर यहां कोई नया तमाशा करने के इरादे से आया है, हालांकि दिग्विजय उसे तसल्ली देगा कि सब अच्छा होगा और वह परेशान नहीं हो।मोहल्ले की औरतें करेंगी माहौल खराब अनुपमा सभी के लिए एक कमाल का प्लैटर सर्व करेगी जिसमें मीठा और नमकीन एक साथ परोसा जाएगा। सभी खुशी से यह खाना एन्जॉय कर रहे होंगे कि तभी अनुपमा नोटिस करेगी कि पड़ोस की औरतें आपस में कुछ खुसफुसा रही हैं। अनुपमा जब सीधे तौर पर सवाल करेगी तो औरतें हमेशा की तरह दिग्...