नई दिल्ली, फरवरी 23 -- Anupamaa 23 February 2026 Full Episode: टीवी सीरियल अनुपमा के सोमवार के एपिसोड में धीरे-धीरे करके अनुपमा टीना और अर्जुन को लाइन पर लाएगी। वो बीजी को दोबारा उसका हक और उसकी वही पुरानी आलीशान जिंदगी वापस दिलाएगी। मजेदार हिस्सा वो होगा जिसमें अर्जुन और टीना के साथ अनुपमा वही बर्ताव करेगी, जो इतने वक्त से वो मिलकर बीजी के साथ कर रहे थे। इधर यह सब चल रहा होगा और उधर कोठारी मेंशन में प्रेरणा आकर राही और प्रेम को एक खुशखबरी सुनाएगी। वो बताएगी कि जिस डील के लिए वो और प्रेम दिल्ली गए थे वो पूरी हो गई है। एक बड़ा मिनिस्टर उनके रेस्त्रां में निवेश करने के लिए तैयार हो गया है।प्रेरणा के साथ नया रेस्त्रां शुरू करेगा प्रेम प्रेम को जब प्रेरणा यह खुशखबरी देगी तो वह कोई रिएक्शन नहीं देगा। प्रेम को ऐसा सैड रिएक्शन देते देख प्रेरणा फ...