नई दिल्ली, जून 22 -- Anupamaa 22 June 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल के सोमवार के एपिसोड की शुरुआत अंश और प्रेरणा की शादी के दौरान चल रहे सेलिब्रेशन से होगी। माही और ईशानी से लेकर अंश और प्रेरणा तक सभी जमकर डांस करेंगे। कुछ देर के लिए तो राही-प्रेम और श्रुति भी यह भूल जाएंगे कि वो अपनी दुश्मन के घर में खड़े हैं। कुछ देर बाद जब श्रुति सांस लेने के लिए साइड में खड़े गौतम गांधी के पास पहुंचेगी तो वह कहेगी कि कैसे लोग हैं ये, कुछ देर के लिए तो मैं भी भूल गई थी कि मैं उनके साथ डांस कर रही हूं। इस पर गौतम कहेगा कि सबसे खतरनाक दुश्मन वही होता है जो आपको आपकी दुश्मनी भुला दे।श्रुति को अनुपमा के खिलाफ भड़काएगा गौतम गौतम गांधी जब श्रुति से कहेगा कि अनुपमा फिर एक बार राही को उससे छीन लेगी तो वह डिफेंसिव हो जाएगी। वह कहेगी कि पहले भी राही को जाने...